Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

जलपाईगुड़ी सीट पर 87 हजार वोट से जीते बीजेपी के डॉ जयंत कुमार रॉय

पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल में स्थित बीजेपी के उम्मीदवार डॉ जयंत कुमार रॉय साल 2024 के चुनाव में दोबारा निर्वाचित हुए हैं. डॉ जयंत कुमार रॉय ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय को 86693 मतों से हराया है. डॉ जयंत कुमार रॉय को कुल 766568 मत मिले हैं, जबकि टीएमसी के उम्मीदवार को 679875 मत मिले हैं. वहीं, लेफ्ट फ्रंट के घटक दल फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार नितीश चंद्र रॉय तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें मात्र 30267 मत मिले थे.