Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Bengaluru stampede को लेकर BJP ने किया प्रदर्शन, CM और Deputy CM से मांगा इस्तीफा

कर्नाटक बीजेपी विधायकों और सांसदों ने बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया और बेंगलुरु में मची भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप-मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के इस्तीफे की मांग की। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। विधान सौध परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा और विधान परिषद में विपक्ष के नेता आर. अशोक और चालावाड़ी नारायणसामी ने किया। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और उन्हें इस त्रासदी के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके कारण मौतें हुईं। बीजेपी नेता जल्द ही राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने की योजना बना रहे हैं, ताकि उनसे हस्तक्षेप करने और सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जा सके।

भगदड़ 4 जून की शाम को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के सामने हुई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में भाग लेने के लिए उमड़े थे। इस घटना में ग्यारह लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान अशोक ने मृतकों के लिए न्याय की मांग की और सिद्धरमैया और शिवकुमार को "बेंगलुरु (आरसीबी) के असली अपराधी" कहा।