Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

BJP चुनाव समिति की बैठक आज, केरल और बंगाल के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह बैठक दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग (7 एलकेएम) पर आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा केरल और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाना है। दोनों राज्यों की सीटों को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था और अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बीजेपी इन दोनों राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रदर्शन बेहतर करने की रणनीति पर भी चर्चा करेगी। खास तौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर नतीजे हासिल करने की कोशिश में है, जबकि केरल में भी बीजेपी अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना भी जताई जा रही है, जिस पर पार्टी नेतृत्व की अंतिम सहमति आज की बैठक में बन सकती है।