Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन आज से उत्तराखंड दौरे पर, पहले दिन करेंगे कोर कमेटी की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। उनका शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उनके दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की व्यापक तैयारियां की हैं। देहरादून एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 25 स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन करेंगे।

दौरे के दौरान नितिन नवीन संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद शाम 6:15 बजे से वह कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमें संगठन विस्तार, चुनावी तैयारियों और सरकार-संगठन समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य सरकार के कामकाज, विकास योजनाओं और पार्टी के जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की जाएगी। भाजपा के लिए यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी नेतृत्व लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।