Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

राम मंदिर से दलित-शोषित वर्ग के साथ यादव समुदाय को साधने का बीजेपी प्लान

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. देश की दिग्गज हस्तियों को भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण तो भेजा ही जा रहा है, साथ ही ऐसी जाति के लोगों को भी बुलाया जा रहा है जिन्हें समाज में भेदभाव का सामना करना पड़ता है. ऐसी ही एक जाति है डोम जाति. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डोम राजा परिवार को गुरुवार को निमंत्रण भेजा गया. बड़ी बात ये है कि यह निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक स्वर्गीय जगदीश चौधरी के भाई अनिल चौधरी को पत्नी संग दिया गया है. डोम राजा परिवार की राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका बताई बताई जाती है. 1994 में राम मंदिर आंदोलन का बड़ा संदेश देने के लिए डोम राजा परिवार ने सहभोज का आयोजन रखा था. उस वक्त सभी संत , विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोग इस सहभोज में शामिल हुए थे.