Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

दिल्ली के बाबर रोड की जगह अयोध्या मार्ग

एक तरफ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान चल रहे हैं, दूसरी तरफ दिल्ली के बाबर रोड के बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का पोस्टर चिपका दिया गया. हिंदू सेना ने शनिवार को दिल्ली के बाबर रोड के बोर्ड पर अयोध्या मार्ग के पोस्टर चिपकाए हैं. पहले भी हिंदू संगठन ये मांग उठाते रहे हैं कि बाबर रोड के साथ अन्य मुगल शासकों के नाम से जो सड़कें हैं, उनके नाम बदल देने चाहिए. अयोध्या में जब राम मंदिर के निर्माण के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम चल रहे हैं. ऐसे मौके पर हिंदू सेना ने यह पोस्टर चिपका कर इस मांग को एक बार फिर उठा दिया है.