भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
स्काई हॉल में भारत ने ग्रुप एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने रविवार को अपने शुरुआती मुकाबलों में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था और इसके बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना दबदबा कायम रखा।
हांगझोउ एशियाई खेलों में महिला युगल का कांस्य पदक जीतने वाली सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को केवल 10 मिनट में 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद 17 वर्षीय सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।
आईटीटीएफ महिला एकल रैंकिंग में फिलहाल 99वें स्थान पर काबिज सिंड्रेला को घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन का इनाम एशियाई खेलों के लिए सीनियर टीम में चयन के रूप में मिला है। श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को महज 11 मिनट में 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया और टीम को अंतिम आठ में पहुंचाया।
एशियाई खेल: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंची
You may also like
अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में दिखेगी वैश्विक रामकथा की झलक, 3 देशों की 4 टीमें करेंगी रामलीला.
दीपोत्सव में 15 फीट ऊंचे रामरथ पर विराजेंगे भगवान श्रीराम, रामकथा पार्क में चल रही तैयारी.
योगी सरकार की वृद्धावस्था पेंशन से 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रहा सहारा, हर महीने खाते में आ रहे 1,000 रुपये.
दीपोत्सव में दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, राम की पैड़ी पर बनेंगे पुष्पक विमान और राम दरबार.