ट्यूलिप के रंग-बिरंगे फूलों ने एक बार फिर श्रीनगर की रौनक बढ़ा दी है। डल झील के किनारे मौजूद एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन सोमवार को सैलानियों के लिए खुल गया। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चश्मे शाही रोड पर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही घाटी में ट्यूलिप की बहार शुरू हो गई, जिसका लंबे समय से इंतजार था। उमर अब्दुल्ला के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गार्डन पर्यटन उद्योग के लिए नई शुरुआत होगा।
ट्यूलिप गार्डन उन 44 पर्यटन स्थलों में एक है, जिन्हें पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद कर दिया गया था। उस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। सख्त सुरक्षा जांच के बाद इस साल ये गार्डन फिर से खोला गया है। गार्डन खुलने के पहले दिन लोगों की प्रतिक्रिया बेहद अच्छी रही। बड़ी संख्या में सैलानी और स्थानीय लोग पहुंचे और रंग-बिरंगे फूलों का लुत्फ उठाया। गार्डन को 2008 में कश्मीर घाटी के पर्यटन नक्शे में शामिल किया गया था। इसे अमूमन मार्च के अंतिम हफ्ते में आम लोगों के लिए खोला जाता है।
इस बार कश्मीर घाटी में फरवरी का महीना जरूरत से ज्यादा गर्म रहा। लिहाजा ट्यूलिप के फूल समय से पहले खिलने लगे। इससे यहां लोगों को वसंत का नजारा थोड़ा पहले देखने को मिल रहा है। इस साल बागीचे में ट्यूलिप की 70 से ज्यादा किस्में हैं। बागवानी विभाग ने बल्बों की संख्या बढ़ा दी है। इस नजारे को ज्यादा रंगीन और खूबसूरत बनाने के लिए 18 लाख से ज्यादा ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं। सैलानियों का अनुभव यादगार बनाने के लिए अधिकारियों ने तमाम जरूरी इंतजाम किए हैं। इसमें ऑनलाइन टिकटिंग और बेहतर सुविधाएं शामिल हैं। बागीचे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है।
श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन खुला, CM उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन
You may also like
कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, CM धामी ने 234 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास.
राष्ट्रपति मुर्मू 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर, अयोध्या में करेंगी 'रामलला' के दर्शन.
चैत्र नवरात्रि से पहले वाराणसी के बाजारों में भारी भीड़, आम लोग कर रहे थोक खरीदारी.
अटल सुरंग के पास भारी बर्फबारी से यातायात ठप, मनाली में लंबा जाम.