Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

प्रख्यात गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। भोसले का रविवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनकी पोती जनाई भोसले के अनुसार, गायिका को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गायिका का पार्थिव शरीर अस्पताल से यहां लोअर परेल स्थित उनके आवास पर लाया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शाम को भोसले के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भोसले को लोग ‘आशाताई’ के नाम से जानते थे। उन्हें पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण सम्मान से नवाजा गया था। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, विधायक सुनील शिंदे और प्रसाद लाड ने भी दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेलार ने कहा, ‘‘आशा भोसले को 13 अप्रैल को शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।’’ इससे पहले दिन में, गायिका के बेटे आनंद भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि लोग लोअर परेल के कासा ग्रैंड में कल पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।