गायक अरिजीत सिंह ने पार्श्व गायन से संन्यास लेने के बाद अपना पहला नया गाना 'रैना' रिलीज किया है। 'चन्ना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'राबता', 'केसरिया' जैसे गानों के लिए मशहूर अरिजीत सिंह ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की। गाने को संगीत शेखर रवजियानी ने तैयार किया है जबकि इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं।
अरिजीत ने कैप्शन में लिखा, " 'रैना' अब रिलीज हो चुका है और आपका है। इसे सुनें, गहराई से महसूस करें। गाने का आधिकारिक वीडियो 'गरुडाम्यूजिक' यूट्यूब चैनल पर देखें।" इसी के साथ उन्होंने संगीतकार शेखर रवजियानी, गीतकार प्रिया सरैया और अपनी पूरी टीम को इसके साथ टैग किया। इससे पहले इसी साल अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पार्श्व गायन से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
अरिजीत सिंह ने अपना नया गाना 'रैना' किया रिलीज
You may also like
योगी सरकार का बड़ा कदम: मिठाई-नमकीन की गुणवत्ता पर सख्ती, खुली मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ जरूरी.
कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज मिले 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव: सीएम योगी.
योगी सरकार के ग्रामीण विकास मॉडल को राष्ट्रीय पहचान, देश की 27 सर्वश्रेष्ठ पहलों में यूपी के तीन मॉडल.
जीसीसी हब बनेगा उत्तर प्रदेश, निवेशकों ने की योगी सरकार की नीतियों की सराहना.