Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सियोल में अंशुला कपूर की बैचलरेट पार्टी, दोस्तों संग मस्ती की झलकियां वायरल

अंशुला कपूर अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए विदेश पहुंच गई हैं और सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी एन्जॉय कर रही हैं। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर इस जश्न की झलकियां साझा कीं, जिसमें वह अपनी करीबी दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने दोस्तों को प्यार से “Seoulsters for life” कहा। तस्वीरों में एक खुशहाल और निजी पार्टी का माहौल दिख रहा है, जिसमें बैचलरेट की पारंपरिक मस्ती के साथ साउथ कोरिया की संस्कृति का रंग भी नजर आ रहा है।

अंशुला “Bride to Be” सैश और पिंक टियारा पहने बेहद खुश नजर आईं। पार्टी की थीम “Team Bride” थी, जिसमें सजावट और प्रॉप्स भी उसी अनुसार रखे गए थे। तस्वीरों में उनके दोस्तों को “Seoulsters for life, before she becomes a wife” लिखी टी-शर्ट पहने ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए देखा जा सकता है। साथ ही, सभी ने कोरियन स्टाइल के फिंगर हार्ट पोज भी दिए, जिससे तस्वीरों में K-ड्रामा जैसा फील नजर आया।

इन तस्वीरों के साथ अंशुला ने कैप्शन में लिखा, “Seoulsters for life. Bachelorette behavior with my OGs.” इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने रिएक्शन दिया। उनके भाई अर्जुन कपूर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “Pink jacket returns!!!” वहीं प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट को लाइक किया और एलनाज नोरौजी ने “Enjoy girly” लिखकर प्रतिक्रिया दी। यह सियोल ट्रिप अंशुला की शादी से पहले के खास पलों में से एक है। वह अपने पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ शादी की तैयारियों को लेकर पिछले कुछ समय से अपडेट्स साझा कर रही हैं, जिसमें आउटफिट ट्रायल और नए घर की तैयारियां भी शामिल हैं।