Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

हाथरस हादसे के बीच विवादों में आया एक और बाबा, चमत्कार करना पड़ गया भारी

हाथरस में स्वयंभू संत भोले बाबा के सत्संग में आए 116 से ज्यादा श्रद्धालुओं की जान चली गई. पुलिस उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी बीच लंदन से एक बाबा की खबर सामने आ रही है. भारतीय मूल के ये बाबा खुद को इंग्लैंड में धार्मिक समाज का मुख्य पुजारी बताते हैं. 68 साल के इस बाबा का नाम राजिंदर कालिया है. इस पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और ठगी करने का आरोप लगाया है और करीब 85 करोड़ रू (8 मिलियन पाउंड) का हर्जाना मांगा है.