Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आंध्र प्रदेश: आदिवासियों की 40 झोपड़ियां जलकर हुईं खाक

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के सरलंका गांव में आदिवासी परिवारों की फूस से बनीं करीब 40 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, हालांकि इस दौरान कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आग घरों में से किसी एक में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। पेड्डापुरम के डीएसपी डी. श्रीहरिराजु ने कहा, "सरलंका गांव में एक नेत्रहीन व्यक्ति के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। आग से आदिवासी परिवारों के करीब 40 फूस के घर पूरी तरह जल गए।"