Breaking News

जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |  

आंध्र प्रदेश CM नायडू : केंद्रीय बजट बेहद संतुलित, भविष्योन्मुखी है

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय बजट को ‘‘संतुलित और दूरदर्शी’’ बताते हुए रविवार को कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है और विनिर्माण क्षेत्र में देश की स्थिति को मजबूत करेगा। कुप्पम में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘‘संतुलित बजट’’ पेश करने के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय बजट संतुलित और भविष्योन्मुखी है। यह आत्मनिर्भरता को दर्शाता है और विनिर्माण क्षेत्र में हमारी स्थिति को मजबूत करेगा। इससे व्यापार करने में आसानी होगी। यह बजट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने और उन्हें मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’ उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों और युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और यह बजट उनके सशक्तीकरण में योगदान देगा।
नायडू ने कहा कि यह बजट अंततः प्रधानमंत्री मोदी के भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के दृष्टिकोण में योगदान देता है।