Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

अहमदाबाद विमान हादसे के कारण एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लॉन्च में देरी

अहमदाबाद में हाल में हुए विमान हादसे के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अनावरण में देरी हो गई। इस विमान हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के सम्मान में इसे पहले पटौदी ट्रॉफी कहा जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (एटीटी) कर दिया गया है।

इस ट्रॉफी का नाम बदलने का फैसला मेजबान इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने किया। एटीटी ट्रॉफी (जिसे पहले 14 जून को लांच किया जाना था) के अनावरण में अहमदाबाद में हाल में हुई दुर्घटना के कारण देरी हुई है। इसे रद्द नहीं किया गया है। उम्मीद है कि श्रृंखला शुरू होने से पहले ट्रॉफी का अनावरण कर दिया जाएगा।’’

इस दुर्घटना में 50 से अधिक ब्रिटिश नागरिकों की भी मौत हो गई थी। एयर इंडिया का यह विमान लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इन दोनों देशों के दो महान खिलाड़ियों इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सम्मान में इस ट्रॉफी का नाम बदला गया।

लीड्स में 20 जून से शुरू होने वाली इस श्रृंखला में पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह भी पता चला है कि बीसीसीआई ने ईसीबी से अनुरोध किया है कि पटौदी के नाम पर एक व्यक्तिगत सम्मान स्थापित करके श्रृंखला से उनका संबंध बरकरार रखा जाए। तेंदुलकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट में पटौदी के योगदान को ध्यान में रखते हुए इस दिवंगत कप्तान का नाम इस श्रृंखला से जुड़ा रहे।