Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

अनन्या पांडे ने शेयर की पिटबुल के ऐतिहासिक कॉन्सर्ट की झलकियां, कॉन्सर्ट में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने लंदन के बीटीएस हाइड पार्क में आयोजित मशहूर सिंगर पिटबुल के रिकॉर्ड बनाने वाले कॉन्सर्ट की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। इस कॉन्सर्ट में पिटबुल के प्रशंसकों ने 22,141 लोगों के साथ गंजे कैप (Bald Cap) पहनकर एक जगह इकट्ठा होकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा लोगों के गंजे कैप पहनने का नया रिकॉर्ड है।

अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह नीले रंग का बैंडाना पहने नजर आईं, जबकि उनके आसपास मौजूद लोग स्किन कलर की गंजे जैसी कैप पहनकर कॉन्सर्ट का आनंद लेते दिखे। कॉन्सर्ट के अलावा अनन्या ने दोस्तों के साथ लंदन घूमने और पिज्जा का स्वाद लेने की तस्वीरें भी साझा कीं। इस दौरान वह ब्लैक टॉप और ब्लू ट्राउजर में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

वहीं, पिटबुल ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने स्टेज पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिया और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमने कर दिखाया! 22,141 लोगों के साथ सबसे बड़ी Bald Cap Gathering का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।" वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ लक्ष्य मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया था और यह मई 2026 में रिलीज हुई थी।