Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मैंने इस सम्मान की कल्पना नहीं की थी, वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का नाम रखे जाने पर भावुक हुए हिटमैन

मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम अपने नाम पर रखे जाने पर रोहित शर्मा भावुक हो उठे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने शुक्रवार को याद किया, कि कैसे किसी समय वे रणजी खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए इसी स्टेडियम के बाहर इंतजार करते रहते थे।

मुंबई क्रिकेट संघ या एमसीए ने हाल में दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर स्टैंड का नामकरण किया है। इनमें रोहित शर्मा के अलावा पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर और पूर्व बीसीसीआई और आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार के नाम शामिल हैं। 

तीसरा टी20 मुंबई लीग आईपीएल खत्म होने के एक दिन बाद शुरू होगा। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा को शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर इस प्रतियोगिता का ब्रैंड एम्बैसडर घोषित किया गया।