Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

आंध्र प्रदेश में नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान शुरू, महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली साइकिल रैली

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में पुलिस की वर्दी पहने महिला सुरक्षाकर्मियों ने मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल चलाना शुरू कर दिया है। विजयवाड़ा पुलिस कमिशनरेट की नशा-विरोधी पहल के तहत, पांच महिला पुलिस कर्मियों ने 35 दिनों की साइकिल रैली शुरू की है। इस दौरान वे 510 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।

ये महिला पुलिसकर्मी पूरे जिले में अलग-अलग उम्र के लोगों के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें सेहतमंद रहने का खास संदेश देंगी। विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी स्टेडियम से मंगलवार को कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। देश के कई हिस्सों में मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी बड़ी चिंता का सबब रहा है। विजयवाड़ा में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा चलाया गया नशा-विरोधी अभियान निश्चित रूप से महिला शक्ति और रक्षक के रूप में उनकी क्षमता का संदेश देगा।