Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

तेलंगाना के नंद्याल में दुर्घटनावश गोली चलने से आरपीएफ कांस्टेबल की मौत

तेलंगाना के नंद्याल जिले के डोन रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के सरकारी हथियार जमा कराते समय दुर्घटनावश गोली चलने से आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, यह घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है, जब कांस्टेबल पी. पेद्दैया ड्यूटी खत्म करने के बाद ट्रेन से उतरे थे। अधिकारी ने बताया, “ड्यूटी के बाद हथियार जमा कराते समय दुर्घटनावश गोली चल गई। गोली उनके चेहरे पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।” अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल का परिवार कुरनूल जिले में रहता है। राजकीय रेलवे पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।