पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने 42.9 किलोग्राम हेरोइन, गोला-बारूद और चार हथगोले बरामद किए हैं जिसका संबंध सीमा पार नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकी नेटवर्क से हो सकता है। पुलिस ने कहा कि यह अभियान ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के माध्यम से प्राप्त कार्रवाई योग्य और विश्वसनीय खुफिया जानकारी का परिणाम है, जो राज्य सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य आंतरिक सुरक्षा और नशीली दवाओं के खिलाफ प्रयासों में सामुदायिक भागीदारी को संस्थागत बनाना है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद किए गए नशीले पदार्थ, हथियार और विस्फोटक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गिराए गए थे, जो एक संगठित सीमा पार नार्को-आतंकवादी नेटवर्क की संलिप्तता का संकेत देते हैं। इस संबंध में अमृतसर के दो निवासियों को गिरफ्तार किया गया है और फरार आरोपियों का पता लगाने और व्यापक साजिश का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में 42.98 किलो हेरोइन, चार हथगोले, एक पिस्तौल, .30 बोर के 46 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।’’
ग्राम विकास समिति (वीडीसी) नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऊथियन गांव में एक मोटरसाइकिल को रोका गया।पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही संदिग्धों ने मोटरसाइकिल और माल को वहीं छोड़ दिया और पास के खेतों की ओर भाग गए। पुलिस टीमों ने तुरंत आसपास के खेतों में तलाशी और क्षेत्र पर नियंत्रण का अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप नशीले पदार्थों, हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद हुई। शेष आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी करने, कड़ियों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए गहन जांच की जा रही है। अमृतसर ग्रामीण के राजसांसी पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन और चार ग्रेनेड जब्त, सीमा पार नेटवर्क से संबंध
You may also like
TMC विधायक देबाशीष कुमार पर आयकर का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की अघोषित संपत्ति का खुलासा.
‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, नीतू कपूर-कपिल शर्मा संग रिद्धिमा का डेब्यू.
Share Market: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 753 अंक उछला.
'आतंकवादी आपकी जात नहीं, आपका धर्म पूछता है'- संत संसद 2026 में बोली साध्वी विष्णु प्रिया जी.