Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

अमित शाह: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार की कमी को लंबे समय तक भरना संभव नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन से राज्य की राजनीति में ऐसा शून्य पैदा हुआ है, जिसे भरना लंबे समय तक संभव नहीं होगा। शाह ने बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर 66 साल के एनसीपी प्रमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को चार्टर्ड विमान दुर्घटना में अजित पवार सहित चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस दुर्घटना के एक दिन बाद विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज के मैदान में पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस कॉलेज की स्थापना पवार परिवार ने की है।

एक संदेश में शाह ने कहा, "मैंने अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज और जनता के प्रति समर्पित अजित पवार के असामयिक निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा शून्य उत्पन्न हो गया है, जिसे भरना लंबे समय तक संभव नहीं होगा।" यह दुर्घटना बारामती हवाई अड्डे के पास हुई, जब विमान लैंडिंग का प्रयास कर रहा था।