Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

पहले चरण के बाद अमित शाह का दावा: बंगाल में 110+ सीटों के साथ BJP बनाएगी सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के अगले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और पहले चरण में ही भाजपा 110 सीटें जीत लेगी। बता दें कि पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ। 

गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'बंगाल की जनता ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, बदलाव के लिए पूरे उत्साह से मतदान किया। बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 152 सीट पर मतदान हुआ, उनमें से भाजपा को 110 से अधिक सीट मिलेंगी।'

शाह ने कहा कि पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जो बंगाल की जनता में परिवर्तन की चाहत को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग बिना डर के वोट डालने आए और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडों का असर नहीं पड़ा। शाह के अनुसार, इस रिकॉर्ड टर्नआउट से साफ संकेत मिलता है कि ममता बनर्जी की सरकार का समय समाप्त हो चुका है और बंगाल अब भाजपा की सरकार चाहता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने TMC पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, कानून-व्यवस्था की बदहाली और घुसपैठ जैसी समस्याओं का अंत भाजपा की सरकार बनते ही हो जाएगा। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आई तो युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और राज्य को विकास का नया मॉडल देगी। शाह ने यह भी कहा कि बंगाल से हर घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा और 'लव जिहाद' व 'लैंड जिहाद' जैसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगेगा।