Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

लोकसभा में हंगामे के बीच बिना चर्चा के दो कर विधेयक पारित

लोकसभा ने आज कराधान से संबंधित दो विधेयकों - आयकर (संख्या दो) विधेयक और कराधान विधि (संशोधन) विधेयक को हंगामे के बीच पारित कर दिया। आयकर (संख्या दो) विधेयक, 2025, आयकर अधिनियम 1961 से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करने का प्रावधान करता है, जबकि कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2025, आयकर अधिनियम, 1961 के साथ-साथ वित्त अधिनियम 2025 में भी संशोधन करेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश ये विधेयक, बिहार में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच बिना किसी बहस के पारित हो गए। इन विधेयकों को ध्वनिमत से पारित करने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।