दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की एक एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे वाहन के अंदर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने के कारण एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई।
पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी, तभी शाम करीब 7.20 बजे फ्लाईओवर के पास उसमें आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एंबुलेंस की कंडक्टर वाली सीट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।" चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन आग एंबुलेंस में तेजी से फैल गई। आग के कारण अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।” दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय एंबुलेंस खाली थी और सड़क पर यातायात अब सामान्य हो गया है। घटनास्थल का मुआयना करने के लिए अपराध दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीमों को बुलाया गया है।
दिल्ली के मोती बाग फ्लाईओवर के पास एंबुलेंस में आग लगी, कोई घायल नहीं
You may also like
2027 में हार के डर से घबराई हुई है सपा, अखिलेश यादव एसी में बैठकर करते हैं राजनीति: दानिश आजाद अंसारी.
दीपोत्सव में रामयंत्र की धुन से बढ़ी छोटे कारोबारियों की कमाई, आस्था बनी आजीविका का आधार.
धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, योगी सरकार ने त्योहार की खुशियां कीं साझा.
ओडीओपी बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी के स्थानीय कारोबार को मिल रही मजबूती.