Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Gujarat: प्रतिबंधित दवा ‘अल्प्राजोलम’ बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार

गुजरात के आणंद जिले में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने ‘अल्प्राजोलम’ दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया और वहां से 107 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाओं के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपित खंभात शहर के समीप किराए पर ली गई एक फैक्ट्री में ‘अल्प्राजोलम’नाम की दवा बनाते थे। 

‘अल्प्राजोलम’नींद के लिए ली जाने वाली गोलियां हैं। गुजरात एटीएस के डीआइजी सुनील जोशी ने कहा, "हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और बरामद किए गए रसायनों की फोरेंसिक जांच की है। रिपोर्ट में अल्प्राजोलम की पुष्टि हुई है और 107 किलोग्राम अल्प्राजोलम जब्त किया गया है।"