Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

पुष्पा राज खाएंगे जेल की रोटी... अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल

हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में मची भगदड़ के मामले में पुलिस ने साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है.  अल्लू अर्जुन को 14 दिन के लिए जेल भेजा जाएगा. बीते 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबद के एक थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी. अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि वह बिना पुलिस को सूचना दिए थिएटर में गए थे, जिस वजह से भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई. हैदराबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धार 105 और 108(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.