Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

वशीकरण के नाम पर फैंस को ठग गए अजय देवगन

कभी किसी ने भूत देखा है? ये सवाल अगर किसी से पूछा जाए तो इसके अलग-अलग जवाब मिलेंगे. कोई कहेगा कि उसने देखा है. कोई कहेगा कि भूत-वूत कुछ नहीं होता. कोई कहेगा कि होते होंगे, कभी सामना नहीं हुआ. लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका कभी ऐसे ही किसी तत्व से सामना हो जाए तो क्या होगा. जाहिर सी बात है कि सब कुछ नॉर्मल तो नहीं रह जाएगा. वशीकरण पर अब तक न जाने कितनी फिल्में ऐसी बनी हैं जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई गई हैं. लेकिन अजय देवगन की ये फिल्म किसी भी सच्ची घटना का दावा नहीं करती और एक काल्पनिक फिल्म है.

 

फिल्म की कहानी वशीकरण पर है. एक शख्स जिसकी नजर पहाड़ी पर पिकनिक मनाने निकली एक फैमिली पर होती है. वो उस फैमिली का पीछा करता है और उसके बच्चों को बहलाकर अपने वश में कर लेता है. वो कोई छोटा-मोटा तांत्रिक नहीं होता है. धीरे-धीरे वो अपनी शक्तियां दिखाने लगता है और अपने काले जादू से परिवार को धमकाता है. वो बार-बार अजय देवगन से उसकी बेटी की बली देने की बात कहता है. लेकिन अजय देवगन का किरदार भी अपनी बेटी को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देता है. वैसे तो हमेशा बुराई पर अच्छाई ने विजय प्राप्त की है. ऐसे में ये देखना रोचक होगा कि इस फिल्म में इंसान जीतता है या शैतान. साथ में एक क्लू ये भी है कि कहानी के अंत को एक सस्पेंस के साथ छोड़ा गया है