Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

आगरा: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक के तनोरा, नूरपुर, आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलिप्पा बंगारी और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से वार्ता कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। बच्चों से स्कूल जाने और नामांकन के बारे में पूछताछ की और आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने प्रभावित फसलों और क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर मुआवजा वितरण के निर्देश दिए। अधिकारियों को राहत सामग्री वितरण, स्वास्थ्य सुविधाएं, पशुओं के चारा और टीकाकरण आदि के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैविनेट मंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है और जल्द ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरण का अभियान चलाया जाएगा। कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा की व्यवस्था, उनके टीकाकरण, विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं आदि की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होनें कहा कि बाढ़ चैकियों को सक्रिय रखा जाए, नाव की व्यवस्था भी रहेगी  ताकि अगर पानी पुनः बढ़े तो उस समय नाव का उपयोग किया जा सके। जिन गांवों की सड़के बाढ़ से टूट गई है उनका तत्काल मरम्मत करा दी जाए ताकि आवागमन की असुविधा न होने पाए।