Breaking News

हार के बाद नवीन पटनायक ने CM पद से दिया इस्तीफा

ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को CM पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भुवनेश्वर में राजभवन जाकर राज्यपाल रघुवर दास को अपना इस्तीफा सौंपा. नवीन पटनायक पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे. मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आए. लोकसभा चुनाव में यहां 21 में से 20 सीटें बीजेपी को मिलीं और एक कांग्रेस को. विधानसभा चुनाव में भी यहां बीजेपी ने बाजी मार ली. 147 सीटों में से 78 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की. बीजेडी को सिर्फ 51 सीटें मिलीं.