Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

नालंदा के बाद अब विक्रमशिला विश्वविद्यालय को जीर्णोद्धार करने की मांग

शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है, ज्ञान और अध्यात्म के लिए बिहार की धरती काफी समृद्ध रही है, एक समय जब भारत दुनिया का जगतगुरु था,तब बिहार की धरती पर नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय जैसे शिक्षा के केंद्र पूरी दुनिया को ज्ञान देते थे. इस प्राचीन विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए दुनिया के कोने-कोने से छात्र पहुंचते थे. यह दोनों विश्वविद्यालय पाल राजवंश के राज्यकाल में शिक्षा के लिए विश्व प्रसिद्ध था, लेकिन बख्तियार खिलजी ने इसे नष्ट कर विशाल पुस्तकालय को आग के हवाले कर दिया था.