Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

एल्विश यादव के बाद अब सिंगर फैजलपुरिया… पुलिस ने कसा शिकंजा, भेजा नोटिस

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की मुश्लिकें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वे रेव पार्टी में सांप का जहर इस्तेमाल करने के मामले में फंसे हैं. उनके बाद अब सिंगर फैजलपुरी पर भी पुलिस शिकंजा कसती नजर आ रही है. 5 महीने पहले के पुराने मामले में नोएडा सेक्टर 49 थाने से नोटिस जारी की गई है. एल्विश यादव और फैजलपुरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसपर शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया था. अब जब एल्विश यादव का मामला सामने आया है तो ऐसे में एक बार फिर से पुलिस फैजलपुरिया पर निशाना कसने की तैयारी में है.