Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

नमस्कार...' BAFTA अवॉर्ड्स में छाईं आलिया भट्ट, ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार समारोह में प्रस्तोता के रूप में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में कर दर्शकों को चौंका दिया। रविवार को लंदन के ‘रॉयल फेस्टिवल हॉल’ में आयोजित समारोह के वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री की सराहना की। वीडियो में आलिया को कहते सुना जा सकता है, “नमस्कार! अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।”

इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में कहा, “अभी सबटाइटल्स (स्क्रीन पर नीचे लिखी पंक्तियां) देखने की जल्दी मत कीजिए। मैं बस हिंदी में कह रही थी कि अगला अवॉर्ड ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेजी भाषा में नहीं है। क्योंकि फिल्म भले अनगिनत भाषाओं में हो, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा का जश्न मनाते हैं। और वे भाषा हम सभी आसानी से समझते हैं। और ये हैं शानदार नामित फिल्में।’’

अभिनेत्री ने खास तौर पर तैयार किया गया सिल्वर रंग का गुच्ची ब्रांड का परिधान पहन रखा था और उसके साथ सफेद स्टोल हाथ में ले रखा था। आलिया कई बड़े सितारों की सूची में शामिल रहीं, जिसमें एलिसिया विकेंडर, ब्रायन क्रैनस्टन, सिलियन मर्फी, डेलरॉय लिंडो, एमिली वॉटसन, एथन हॉक, जिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, हन्ना वैडिंगहैम, मोनिका बेलुची, रेगे-जीन पेज, रिज अहमद और स्टेलन स्कार्सगार्ड जैसे नाम थे।