Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अभिनेता गोविंदा को मिली क्रिटिकेयर अस्पताल से छुट्टी, कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं...

अभिनेता गोविंदा को बुधवार को एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें घर पर अचेत अवस्था में पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गोविंदा (61) ने ‘क्रिटी केयर’ अस्पताल से बाहर आने के बाद उनका इंतजार कर रहे संवाददाताओं से बात की। गोविंदा ने कहा, “मैं ठीक हूं। मैंने बहुत ज्यादा कसरत की थी और बहुत थक गया था। योग-प्राणायाम अच्छा है। ज्यादा व्यायाम करना मुश्किल है। मैं अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम बेहतर है।”

अभिनेता ने इलाज के बारे में पूछे जाने पर कहा, “इलाज जारी है। चिकित्सकों ने मुझे दवा दी है।” गोविंदा के कानूनी सलाहकार और मित्र ललित बिंदल घर पर अचेत होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए थे। बिंदल ने बताया, “कल (मंगलवार) रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें (गोविंदा को) बेचैनी महसूस हुई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद परिवार ने चिकित्सक से सलाह ली, जिन्होंने कुछ दवा दी। लेकिन उन्हें अब भी कमजोरी महसूस हो रही थी। इसलिए हमने दोबारा चिकित्सक से सलाह ली और उनकी सलाह पर हम उन्हें अस्पताल ले गए। अब उनकी हालत स्थिर है और वे आराम कर रहे हैं। चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं।” पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा को उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर गोली लगने के बाद क्रिटी केयर अस्पताल ले जाया गया था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य गोविंदा को घटना के तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।