Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

अभिनेता और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजपाल यादव को फिल्म का दिया ऑफर

अभिनेता और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कॉमेडियन राजपाल यादव का समर्थन किया है और उन्हें संजय संजू सैनी के साथ अपनी आने वाली फिल्म में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सिंह ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर एक नोट लिखा और कहा कि यादव ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।

उन्होंने लिखा, "मैं सच्ची प्रतिभा की इज्जत करता हूं। @rajpalofficial ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने इतने सारे किरदारों के जरिए हमारे चेहरों पर मुस्कान लाई है। मैं राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में साथ काम करने के लिए आमंत्रित करता हूं, जिसे @thesanjusaini ने लिखा और निर्देशित किया है और हम इस समय उन्हें सपोर्ट करना चाहेंगे। #rajpalyadav"

फिल्म निर्माता ने भी ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि अगर यादव फिल्म में शामिल होते हैं, तो इससे फिल्म को ही फायदा होगा। उन्होंने लिखा, "हम @rajpalofficial सर को अपने सेट पर देखना पसंद करेंगे। शुक्रिया @boxervijender भाईसाहब.. ये समर्थन केवल राजपाल यादव सर को ही नहीं, हमारी फिल्म को भी बड़ा करेगी… बहुत-बहुत धन्यवाद भाईसाहब।"

"मुझसे शादी करोगी", "वक्त", "फिर हेरा फेरी", "पार्टनर", "भूल भुलैया", "हंगामा" और "चुप चुप के" जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके राजपाल यादव को पिछले हफ्ते तिहाड़ जेल भेज दिया गया था, जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक-बाउंस केस में बकाया रकम चुकाने के लिए और समय मांगने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अभिनेता को लगभग नौ करोड़ रुपये देने हैं। अभिनेता सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और संगीतकार राव इंद्रजीत यादव ने भी परिवार को आर्थिक मदद की पेशकश की है और दूसरों से भी ऐसा करने की अपील की है।