Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

आमिर खान 5 जुलाई को करेंगे गौरी स्प्रैट से शादी, परिवार की मौजूदगी में होगी निजी शादी

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी शादी की खबर पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। अभिनेता ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुंबई में आयोजित 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने बताया कि उनकी शादी बेहद सादगी और निजी अंदाज में होगी।

आमिर ने कहा, "हां, मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है और यह बहुत छोटी-सी शादी होगी। हम इसे अपने घर पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में करेंगे। यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। हम सभी से दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं। प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा रहे।" मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को अपनी पार्टनर के रूप में परिचित कराया था। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं।

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। हालांकि, दोनों ने 2021 में अलग होने का फैसला किया। अलग होने के बावजूद दोनों अपने बेटे आजाद की संयुक्त रूप से परवरिश कर रहे हैं। अब आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत गौरी स्प्रैट के साथ करने जा रहे हैं। उनकी शादी में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे।