Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

जम्मू में स्कूल बस पलटी, 35 से अधिक छात्र घायल

जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में शनिवार देर शाम पिकनिक से लौटते समय एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 35 से अधिक छात्र घायल हो गए। ये घटना बिशनाह क्षेत्र के रत्नाल के पास रिंग रोड पर हुई और सभी घायल छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बस में प्रागवाल सीमावर्ती क्षेत्र के एक स्कूल से 40 छात्र और 10 शिक्षक सवार थे। वे सांबा में दिन भर की पिकनिक के बाद लौट रहे थे, तभी डिवाइडर से टकराने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। बचावकर्मी तुरंत हरकत में आए और घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।