Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ऑनलाइन ठगी का नया तरीका: 'Unsubscribe' बटन बन रहा है जाल

आजकल ऑनलाइन ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। अब उन्होंने एक नया तरीका निकाला है जो है ईमेल में मौजूद ‘Unsubscribe’ बटन। जब हम किसी अनचाहे प्रमोशनल ईमेल से परेशान होकर 'Unsubscribe' पर क्लिक करते हैं, तो हमें लगता है कि इससे आगे ऐसे मेल नहीं आएंगे। लेकिन अब स्कैमर्स इसी बटन को अपना हथियार बना रहे हैं। वे नकली ईमेल भेजते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं, उन्हें पता चल जाता है कि आपका ईमेल अकाउंट सक्रिय (Active) है।

इसके बाद आपको और अधिक झूठे ऑफर, फर्जी नौकरियों और बैंक से जुड़े फेक मेल आने लगते हैं। कुछ लिंक तो आपके फोन या कंप्यूटर में वायरस भी डाल सकते हैं।

इससे बचने के लिए क्या करें:

  • अनजान ईमेल पर कभी क्लिक न करें

  • ऐसे मेल को तुरंत स्पैम में रिपोर्ट करें

  • अपने मोबाइल और कंप्यूटर के सुरक्षा ऐप्स हमेशा अपडेट रखें

  • किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोच-विचार ज़रूर करें

हर ‘Unsubscribe’ लिंक सुरक्षित नहीं होता। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी धोखाधड़ी से बचा सकती है। समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।