Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

छत्तीसगढ़: सुकमा में प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी की मौत, अन्य सुरक्षाकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर कोंटा क्षेत्र के एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। इस घटना में दूसरे पुलिस अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा क्षेत्र के अंतर्गत कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गिरीपुंजे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 10 जून को बंद आयोजित किये जाने की घोषणा को देखते हुए कोंटा क्षेत्र के एएसपी गिरीपुंजे और अन्य पुलिस अधिकारी और जवान पैदल गश्त में निकले थे। उन्होंने बताया कि जब वो कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब पहुंचे थे तभी प्रेशर बम में हुए विस्फोट की चपेट में आ गए। इस घटना में गिरीपुंजे, अन्य अधिकारी और जवान घायल हो गए। 

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को कोंटा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एएसपी गिरीपुंजे की मृत्यु हो गई। दूसरे घायल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।