Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

AIADMK सांसद धनपाल ने जयललिता को भारत रत्न देने की मांग की

राज्यसभा में सोमवार को एआईडीएमके सांसद धनपाल ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए एआईडीएमके के एम धनपाल ने कहा कि जयललिता ने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचिता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि अपनी दूरदर्शी सोच से जयललिता ने तमिलनाडु में जनकल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू कीं और उनका आम जनता को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए जयललिता ने अथक परिश्रम किया और राज्य को बुलंदियों तक पहुंचाया। उन्होंने सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने की मांग की।