Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मेरठ के एक घर में भीषण आग, पांच बच्चों समेत छह की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका

मेरठ जिले में एक मकान में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब आठ बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किदवई नगर की है जब इकबाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई। उसने बताया कि मकान में कपड़ों की सिलाई का काम होता था और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए जिन्हें राजधानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि चिकित्सकों ने रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) को मृत घोषित किया। सभी किदवई नगर, सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी थे। घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।