Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

राम मंदिर स्थापना दिवस पर मसूरी में भव्य भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर पहाड़ों की रानी मसूरी में राम सेवा समिति द्वारा ग्रीन चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भगवान राम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के सदस्य अमित भट्ट, राकेश ठाकुर एवं पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि देशभर में राम मंदिर स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में मसूरी में यह आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 500 वर्षों बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हुआ है, जो आज आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी बड़ा केंद्र बन चुका है। आयोजन के दौरान ग्रीन चौक जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।