Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

बुजुर्ग महिलाओं को यूपी सरकार की सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सरकार ने इस योजना के लिए बजट में आवश्यक प्रावधान भी किया है। बुजुर्ग महिलाओं की मुफ्त यात्रा का खर्च वहन करने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को बेहतर और सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान आर्थिक राहत मिल सके। इस फैसले से प्रदेश की लाखों बुजुर्ग महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है। वे अब प्रदेश के भीतर रोडवेज बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। सरकार जल्द ही इस योजना के लागू होने की प्रक्रिया और पात्रता से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। इस योजना को महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।