Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में 35 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

दिल्ली के शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद इलाके में 32 वर्षीय समीर उर्फ कमू पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस जांच जारी है। फैजान उर्फ फज्जी की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना शनिवार रात करीब 11.24 बजे शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस बुलंद मस्जिद के पास घटनास्थल पर पहुंची।

पीड़ित की पहचान समीर उर्फ ​​मुस्तकीम के रूप में हुई है। परिवारवाले उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।” बाद में फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके की जांच की। शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और निवासियों से पूछताछ की जा रही है।