Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

वायनाड में भूस्खलन की वजह से अब तक 93 शव बरामद, 128 लोग घायल

केरल के वायनाड में कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से भारी तबाही हुई है।इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि भूस्खलन की वजह से अब तक 93 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 128 लोग घायल हैं।

विजयन ने कहा कि मृतकों में से 34 शवों की पहचान कर ली गई है और 18 शवों को परिवारों को सौंप दिया गया है। सीएम ने ये भी कहा कि जिले के पोथुकल गांव में चालियार नदी से 16 शव बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा, "सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और हम अपनी कोशिश कर रहे हैं। सभी सैन्य और दूसरी एजेंसियां ​​अपना बेस्ट दे रही हैं। केरल में 118 बचाव शिविर हैं। सभी में सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सेना, नौसेना और वायु सेना के जवान बचाव अभियान में मौजूद हैं। एनडीआरएफ की 69 सदस्यीय टीम वायनाड में है और बेंगलुरू से एक और टीम वायनाड जा रही है।"

केरल के मुख्यमंत्री ने भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद और प्रभावित इलाकों को फिर से बसाने के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) में योगदान की भी अपील की।