Breaking News

चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचीं 88 साल की मां, शशि थरूर ने कही ये बात

केरल के तिरुवनंतपुरम के कोवलम में अपने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर अपनी मां सुलेखा मेनन और बहन शोभा थरूर के साथ दिखाई दिए. दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं, हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में वो एक बार फिर इसी क्षेत्र से मैदान में उतरे हैं.