Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

MP: दमोह जिले में एसयूवी के पुल से नदी में गिरने से आठ लोगों की मौत, छह घायल

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जबलपुर जिले के रहने वाले थे, जो दमोह के घाट पिपरिया गांव से दो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और उनमें से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।