Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

7 राज्य, 13 विधानसभा सीटें, उपचुनाव में प्रत्याशियों में सीधी टक्कर

लोकसभा चुनाव के बाद राजनैतिक पार्टियां उपचुनाव में लग गई,सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ, उपचुनाव में सभी दल अपनी-अपनी तैयारी करते दिखाई दिए. आपकों बता दे, मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। जिन राज्यों में उपचुनाव हैं उनमें पश्चिम बंगाल की चार, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो और बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु की एक-एक सीट शामिल है ।

सभी राज्यों में सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश की तीन तो उत्तराखंड की दो सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित कई दिग्गज और कुछ नए चेहरे भी किस्मत आजमा रहे हैं। लोकसभा चुवान के बाद दिग्गजों की साख  उपचुनाव में दाव पर लगी है ।

चुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की गई थी। 21 जून तक तमाम उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 24 जून को नामांकन की जांच हुई और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून रही। उपचुनाव के लिए मतदान तिथी 10 जुलाई रखी गई और मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की प्रक्रिया 15 जुलाई से पहले पूरी होनी है।