Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

गाजियाबाद में पकड़ा गया 650 किलो अवमानक पनीर, मौके पर किया गया नष्ट

गाजियाबाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए साहिबाबाद स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में बड़ी मात्रा में अवमानक पनीर बरामद किया। यह कार्रवाई आज तड़के करीब 2:30 बजे की गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने बोलरो मैक्स पिकअ को मंडी स्थल पर पकड़ा। वाहन साहिल निवासी बुराक्सर, पलवल (हरियाणा) द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो जंगी मिल्क प्लांट, बुराक्सर निकट मस्जिद, पलवल (हरियाणा) से लगभग 650 किलोग्राम पनीर लेकर साहिबाबाद मंडी में विक्रय हेतु आया था। बरामद पनीर की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,95,000 बताई गई है।

जांच के दौरान पनीर के अलग-अलग स्टॉक से तीन नमूने संग्रहित किए गए। टीम ने पाया कि पनीर को प्लास्टिक के ड्रमों में अस्वच्छ और दूषित तरीके से भंडारित किया गया था तथा परिवहन के दौरान मिलावट की संभावना भी पाई गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पूरा स्टॉक मौके पर ही नष्ट करवा दिया। जनपद में मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।