Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारत में कोविड-19 के 628 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 4,054 हुई

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 628 नए मामले आए हैं और इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में संक्रमण से एक शख्स की मौत हो गई और इस तरह अब तक कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,334 हो गई है।

देश में वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 4,50,09,248 है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,860 हो गई है जबकि रोग से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। 

मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।