Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

तमिलनाडु में मंदिर उत्सव के दौरान 60 फीट ऊंचा रथ ढहा, 7 लोग गंभीर घायल

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक मंदिर के उत्सव के दौरान अचानक रथ पलट गया, इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोभा यात्रा में निकला 60 फुट ऊंचा रथ अचानक पलट गया। ये रथ मयनाकोलई उत्सव का हिस्सा था। मृतकों के सम्मान में मयना कोल्लई उत्सव मनाया जाता है, जिसके लिए रथ यात्रा निकाली जाती है और जश्न के लिए रथ को तैयार किया जाता है। इससे पहले भी कुछ सालों पहले शोभा यात्रा का रथ पलट गया था।

साल 2024 में भी इसी मंदिर के रथ उत्सव के दौरान रथ तब पलट गया था जब पलारू नदी के किनारे अंगलापरमेस्वरी अम्मन की मूर्ति ले जाने की तैयारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि जैसे ही भक्तों ने रथ को घुमाने की कोशिश की, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और ऊपरी हिस्सा ढह गया था। घटना में 30 वर्षीय विमलराज वेनमानी रथ के नीचे फंस गए।